दिल्ली विस्फोट में लोगों की मौत पर नीतीश कुमार ने शोक जताया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 11 Nov 2025 02:01 PM
दिल्ली विस्फोट में लोगों की मौत पर नीतीश कुमार ने शोक जताया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
ऑडियो सुनें

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दिल्ली में हुए कार विस्फोट में 12 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार रात तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी और 20 अन्य घायल हुए थे। बाद में इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कुमार ने कहा, ह्लमैं इस घटना से अत्यंत व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में ईश्वर शोक-संतप्त परिवारों को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति दें।ह्व उन्होंने घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital