इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को जहर दिए जाने का कोई सबूत नहीं है: निजी चिकित्सक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 Apr 2024 07:26 PM
इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को जहर दिए जाने का कोई सबूत नहीं है: निजी चिकित्सक
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के निजी चिकित्सक ने जांच के बाद कहा है कि उन्हें (बुशरा बीबी को) कोई जहरीला पदार्थ नहीं दिया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री खान द्वारा उनके निजी आवास में कैद में रखे जाने के दौरान बुशरा बीबी को जहर दिए जाने के आरोप लगाने के बाद उनके चिकित्सक का यह बयान आया है.

दो अप्रैल को, खान ने अडियाला जेल में तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश नासिर जावेद राणा से कहा था कि उनकी पत्नी को जहर देने का प्रयास किया गया . उन्होंने कहा था कि ह्लजहरह्व के नकारात्मक प्रभाव के रूप में बुशरा की त्वचा और जीभ पर निशान हो गए थे.

खान (71) ने किसी का नाम लिए बिना कहा था, ह्लमैं जानता हूं कि इसके पीछे किसका हाथ है.ह्व उन्होंने कहा था कि अगर 49 साल की बुशरा को कोई नुकसान पहुंचता है, तो पाकिस्तानी सेना प्रमुख (जनरल असीम मुनीर) को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, क्योंकि एक खुफिया एजेंसी के सदस्य इस्लामाबाद में उनके आवास और रावलपिंडी में अडियाला जेल में सब कुछ नियंत्रित कर रहे हैं.
डॉ. असीम यूसुफ ने ‘जियो न्यूज’ से बात करते हुए कहा, “इस समय, बुशरा बीबी को जहर दिए जाने का कोई सबूत नहीं है. हम बुशरा बीबी को कोई जहरीला पदार्थ दिए जाने का पता लगाने के लिए कोई चिकित्सीय परीक्षण नहीं कर रहे हैं, क्योंकि ऐसे कोई लक्षण सामने नहीं आए हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu