कोई नैतिकता नहीं, कोई जिम्मेदारी का भाव नहीं: अमिताभ बच्चन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Nov 2025 10:37 PM
कोई नैतिकता नहीं, कोई जिम्मेदारी का भाव नहीं: अमिताभ बच्चन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेता अमिताभ बच्चन के आधिकारिक ब्लॉग पर नवीनतम पोस्ट में लिखा गया है, ”न कोई नैतिकता, न कोई जिम्मेदारी का भाव… बस निजी लाभ का एक जरिया.” उन्होंने शुक्रवार को यह रहस्यमयी पोस्ट साझा की, लेकिन किसी का नाम नहीं लिया.

बच्चन (83) ने लिखा, ”न कोई नैतिकता… न कोई जिम्मेदारी का भाव… बस निजी लाभ का एक जरिया, बिना किसी पल की परवाह किए… परेशान करने वाला और घिनौना.” उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”न कोई नैतिकता… कोई भी आचार-नीति नहीं.” बच्चन का यह पोस्ट ‘शोले’ फिल्म में उनके साथ रहे अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर मीडिया में लगातार हो रही कवरेज के बीच आया है.

धर्मेंद्र को पिछले दिनों ब्रीच कैंडी अस्पताल में जांच के लिए भर्ती कराया गया था और बुधवार को छुट्टी दे दी गई. उन्हें आगे के इलाज के लिए घर ले जाया गया. पिछले कुछ दिनों से, मीडियाकर्मी अस्पताल और धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के घर के बाहर डेरा डाले हुए थे, जिसके कारण परिवार ने निजता का सम्मान करने की अपील की थी. सनी देओल ने बृहस्पतिवार को उनके जुहू स्थित घर के बाहर जमा हुए फोटोग्राफरों से भी कड़ी नाराजगी जताई.

फराह खान अली ने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर मीडिया कवरेज की आलोचना की

अभिनेता संजय खान की बेटी और सुजैन खान की बहन, आभूषण डिजाइनर फराह खान अली ने अभिनेता धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर मीडिया के कवरेज की कड़ी आलोचना की. फराह खान अली की मां जरीन खान का एक हफ़्ते पहले निधन हो गया था. उन्होंने कवरेज की निंदा करते हुए कहा कि सार्वजनिक हस्तियों का भी निजी जीवन होता है.

उन्होंने बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसके नोट में लिखा था, ”मेरी मां का छह दिन पहले निधन हो गया था और यहां कुछ लोगों की, शोक प्रकट करने के बजाय इस बात में ज्यादा दिलचस्पी थी कि उन्होंने दाह संस्कार कराना क्यों चुना.” अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन खान का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया और उन्हें दफनाने के बजाय उनका अंतिम संस्कार किया गया.

फराह खान अली ने लिखा, ”धरम अंकल अस्पताल में हैं और उनके परिवार का एक निजी वीडियो वायरल हो रहा है. क्या हम एक राष्ट्र के रूप में लोगों के प्रति इतने असंवेदनशील हैं? क्या सार्वजनिक हस्तियों के परिवार नहीं होते?” उन्होंने कहा, ”इंसानियत को क्या हो गया है? यहां हर मूर्ख की अपनी राय क्यों है कि दूसरों को कैसे जीना चाहिए? दुख तो सब पर आता है. जब आपकी बारी आएगी, और यकीन मानिए, आएगी, तो दूसरे लोग आपको वैसे ही तकलीफ देंगे जैसे आपने हमें पहुंचाई है.”

उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर लीक हुए एक वीडियो के बाद आई है जिसमें अस्पताल में धर्मेंद्र के परिजन दुखी दिखाई दे रहे हैं.
अभिनेता को सोमवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई. इससे पहले मंगलवार को, जब उनके निधन की अफवाहें फैलीं और शोक संवेदनाएं आने लगीं, तो बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने मीडिया के ‘गैर-जिम्मेदाराना’ व्यवहार की निंदा की और स्पष्ट किया कि अभिनेता की हालत स्थिर है और उन पर इलाज का असर हो रहा है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu