वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कोई शिवलिंग नहीं : सपा सांसद शफीकुर्रहमान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 May 2022 07:00 PM
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कोई शिवलिंग नहीं : सपा सांसद शफीकुर्रहमान
ऑडियो सुनें

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने रविवार को दावा किया कि वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कोई ‘शिवलिंग’ नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्थिति 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पैदा की जा रही है.
बर्क ने यह भी कहा कि अयोध्या में भले ही राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन वहां एक मस्जिद है.

संभल से सपा सांसद बर्क ने पार्टी कार्यालय के बाहर ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, “ये परिस्थितियां 2024 के चुनावों के मद्देनजर पैदा की जा रही हैं. अगर आप इतिहास की गहराई में जाते हैं तो पता चलता है कि ज्ञानवापी मस्जिद में कोई ‘शिवलिंग’ नहीं था. यह सब गलत है.” बर्क सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे थे. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा, ”मैं अब भी कहता हूं कि वहां मस्जिद है. राम मंदिर ताकत के बलबूते बनाया जा रहा है.”

सपा सांसद ने आरोप लगाया, ”हमें (मुसलमानों को) निशाना बनाया जा रहा है. मस्जिदों पर हमला किया जा रहा है. सरकार ऐसे नहीं चलती है. सरकार को ईमानदारी से कानून का पालन करना चाहिए. हालांकि, प्रदेश में कानून की हुकूमत नहीं है, बुलडोजर की हुकूमत है.”

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu