रायपुर से अब एयर इंडिया की उड़ाने बंद, विदेश जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 13 Feb 2023 01:50 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर: रायपुर की पहली विमान कंपनी सेवा एयर इंडिया (Air India) ने यहां से सामान समेट लिया है। आज से एयर इंडिया का रायपुर से उड़ाने बंद हो गई है। कल 12 फरवरी को आखिरी बार दिल्ली के बाद रायपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरी। जिसके बाद आज से उड़ानों को बंद कर दिया गया है। राजधानी रायपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट बंद होने से विदेश जाने वाले यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई।

आपको बता दें कि रायपुर एयरपोर्ट बनने के बाद यहां पहला विमान एयर इंडिया का ही था। दशकों तक एयर इंडिया की केवल दो ही फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरती थी। इसमें एक दिल्ली और दूसरी मुंबई की थी। बाद में कई शहर और जोड़े गए।

वाराणसी-हैदराबाद-रायपुर की नई उड़ान शुरू

छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए राहत की खबर है कि इंडिगो एयरलाइंस ( Indigo airlines) की ओर से वाराणसी-हैदराबाद-रायपुर की नई उड़ान शुरू कर दी गई है। एयरलाइंस से मिली जानकारी के अनुसार नई फ्लाइट वाराणसी-हैदराबाद वाराणसी से सुबह 11..55 को उड़ान भरकर दोपहर 2.05 को हैदराबाद पहुंच रही है। हैदराबाद से दोपहर 2.45 को उड़ान भरकर 3.55 को रायपुर आ रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav