बच्चे के जन्म से जुड़ी जटिलताओं के कारण हुई थी ओलंपिक धाविका टोरी बोवी की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 14 Jun 2023 02:28 PM
बच्चे के जन्म से जुड़ी जटिलताओं के कारण हुई थी ओलंपिक धाविका टोरी बोवी की मौत
ऑडियो सुनें

ओरलैंडो: अमेरिकी ओलंपिक चैंपियन फर्राटा धाविका टोरी बोवी की प्रसव संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रियो डि जिनेरियो 2016 खेलों में तीन पदक जीतने वाली बोवी पिछले महीने मृत पाईं गईं थी। वह 32 वर्ष की थी।

फ्लोरिडा के ओरलैंडो के चिकित्सा परीक्षक के कार्यालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि बोवी के आठ महीने की गर्भवती होने का अनुमान लगाया गया था और दो मई को जब उन्हें मृत पाया गया तो प्रसव के संकेत मिल रहे थे। इसमें कहा गया कि उन्हें अपने सुरक्षित निवास में बिस्तर पर पाया गया था और सांस की तकलीफ और एक्लम्पसिया (गर्भवती महिलाओं में होने वाली समस्याएं) सहित संभावित जटिलताओं के संकेत मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘‘मौत का कारण स्वाभाविक है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav