ओमैक्स उ.प्र. में छह बस र्टिमनल के आधुनिकीकरण के लिए 2,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 07 Mar 2025 01:34 PM
ओमैक्स उ.प्र. में छह बस र्टिमनल के आधुनिकीकरण के लिए 2,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी ओमेक्स लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी उत्तर प्रदेश में छह बस र्टिमनलों के आधुनिकीकरण के लिए 2,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। ओमैक्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने उसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत राज्य के छह प्रमुख बस र्टिमनलों – गाजियाबाद, लखनऊ (गोमती नगर), प्रयागराज, कौशाम्बी, अयोध्या और लखनऊ (अमौसी) के आधुनिकीकरण का ठेका दिया है।

ओमेक्स अपनी नव स्थापित पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी ‘बीटुगेदर’ के माध्यम से बस र्टिमनलों के आधुनिकीकरण का कार्य करेगी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना को बढ़ाना तथा अत्याधुनिक वाणिज्यिक स्थानों को एकीकृत करना है।

ओमैक्स ने कहा, ह्ललगभग 2,700 करोड़ रुपये के निवेश से इन परियोजनाओं से 4,700 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है। सभी परियोजनाओं का कुल बिक्री योग्य क्षेत्रफल 45.59 लाख वर्ग फुट है तथा छह परियोजनाओं का संयुक्त निर्मित क्षेत्रफल 70.80 लाख वर्ग फुट है।

छह बस र्टिमनलों के आधुनिकीकरण में यात्रियों की सुविधा और वाणिज्यिक क्षमता को बढ़ाने के लिए समकालीन बुनियादी ढांचे के साथ विरासत से प्रेरित वास्तुकला को मिलाया गया है। ठेके के तहत प्रत्येक र्टिमनल में स्वचालित टिकट प्रणाली, वास्तविक समय बताने के लिए डिजिटल डिस्प्ले, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, चार्जिंग स्टेशन, एस्केलेटर (स्वचालित सीड़ियां), लिफ्ट और उन्नत सुरक्षा उपायों के साथ आरामदायक बैठने की सुविधा शामिल है।

परियोजनाओं में खुदरा दुकानें, फूड कोर्ट (खान-पान की दुकानें), बैंक्वेट हॉल, स्टूडियो अपार्टमेंट और कार्यालय क्षेत्रों के साथ-साथ पर्याप्त पार्किंग और ईवी चार्जिंग स्टेशनों के साथ महत्वपूर्ण वाणिज्यिक विकास भी शामिल हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital