बेंगलुरु में दिवाली के अवसर पर जलते पटाखों के डिब्बे पर बैठ जाने से एक व्यक्ति की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Nov 2024 08:46 PM
बेंगलुरु में दिवाली के अवसर पर जलते पटाखों के डिब्बे पर बैठ जाने से एक व्यक्ति की मौत
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कर्नाटक के बेंगलुरु में दिवाली के अवसर पर कथित तौर पर दोस्तों के कहने पर जलते हुए पटाखों के डिब्बे पर बैठ जाने से 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शबरीश कथित तौर पर शराब के नशे में था और उसने अपने छह दोस्तों की चुनौती स्वीकार कर ली थी, जो (दोस्त) खुद भी नशे में थे.

शर्त यह थी कि यदि वह पटाखे जलाते समय डिब्बे पर बैठ जाएगा, तो 31 अक्टूबर को कोणनकुंटे में एकत्र हुए छह लोगों का समूह उसे एक ‘ऑटोरिक्शा’ खरीद कर देगा. पुलिस ने बताया कि पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया जिसे अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जोरदार विस्फोट होने से शबरीश जमीन पर गिर जाता है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शबरीश को अस्पताल ले जाया गया जहां शनिवार को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण बेंगलुरु) लोकेश जगलासर ने कहा, ”गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना में शामिल समूह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu