भारत को सरकार नहीं, नागरिक ही विकसित राष्ट्र बना सकते हैं: अमित शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 01 Dec 2023 10:28 PM
ऑडियो सुनें

वेरावल. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि केवल नागरिक ही भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर देश बना सकते हैं, न कि राज्य या केंद्र सरकारें. वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले माह शुरू की गई ‘विकासित भारत संकल्प यात्रा’ के स्वागत के लिए गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल शहर के पास चंदुवाव गांव में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे.

शाह ने कहा, ”सरकार, चाहे वह राज्य की हो या केंद्र की, भारत को एक विकसित देश नहीं बना सकती. केवल 130 करोड़ नागरिक भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर देश बना सकते हैं.” शाह ने कहा कि ‘विकासित भारत संकल्प यात्रा’ 70 करोड़ जरूरतमंद नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने का एक प्रयास है और अधिकारियों से सभी योजनाओं का लाभ 100 फीसदी लार्भिथयों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखने का आग्रह किया ताकि कोई भी व्यक्ति पीछे न छूटे.

शाह ने कहा कि छोटे और गरीब किसानों को अब ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ योजना के तहत हर साल छह हजार रुपये मिल रहे हैं.
उन्होंने कहा, ”कई सरकारों ने वोट पाने के लिए कृषि ऋण माफी का वादा किया था, लेकिन यह नरेन्द्र मोदी ही थे जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि 2.5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को कर्ज लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार द्वारा दिए गए छह हजार रुपये से खाद, बीज और कीटनाशक की लागत पूरी हो जाएगी.”

शाह ने कहा, ”हम भारत को तभी विकसित देश कह सकते हैं जब हम विकसित हो जाएंगे. हमने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि कोई भी पीछे न रह जाए. इसीलिए यह यात्रा 26 जनवरी तक देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाएगी ताकि जो लोग अभी तक कवर नहीं हुए हैं वे फॉर्म भरकर इन योजनाओं के लिए अपना पंजीकरण करा सकें.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu