पाक: सिंध में तीन हिन्दू बहनों का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराया, मुस्लिम पुरुषों से जबरन विवाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 21 Jul 2023 09:05 PM
पाक: सिंध में तीन हिन्दू बहनों का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराया, मुस्लिम पुरुषों से जबरन विवाह
ऑडियो सुनें

कराची. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाले एक हिन्दू उद्यमी की तीन बेटियों का अपहरण कर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर उनका विवाह मुसलमान पुरुषों के साथ करा दिया गया. देश में अल्संख्यकों के अधिकारों के लिए काम करने वाली एक शीर्ष संस्था ने यह जानकारी दी.

पाकिस्तान के दारेवार इतेहाद के प्रमुख शिव काच्ची ने बताया कि घटना सिंध प्रांत के धारकी इलाके में हुई. उन्होंने बताया कि हिन्दू उद्यमी लीलाराम की बेटियों- चांदनी, रोशनी और परमेश कुमारी का पहले अपहरण किया गया और फिर जबरन उनसे इस्लाम कबूल कराया गया.

उन्होंने कहा, ”यह धर्म परिवर्तन पीर जावेद अहमद कादरी ने कराया और फिर उन लड़कियों का विवाह मुसलमान पुरुषों के साथ करा दिया गया.” काच्ची ने बताया कि उनके संगठन के मंच से बार-बार अपील और अनुरोध करने के बावजूद हिन्दू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन लगातार जारी है और पुलिस तथा प्रशासन दोषियों को पकड़ नहीं रहा है.

उन्होंने बताया कि तीनों बहनों का विवाह उनका अपहरण करने वाले पुरुषों के साथ कराया गया है. काच्ची ने दावा किया कि सीमा हैदर से जुड़ी घटना के बाद से क्षेत्र में हिन्दू समुदाय पर हमले की घटनाएं बढ. गई हैं. पाकिस्तान की रहने वाली व चार बच्चों की मां सीमा हैदर चुपके से भारत में दाखिल हो गई थी ताकि वह सचिन मीणा नामक एक हिन्दू पुरुष के साथ रह सके. दोनों की दोस्ती ऑनलाइन गेमिंग के जरिए हुई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu