दुबई. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरुवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए सुपर-4 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 124 रन ही बना पाई। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि सैम अयूब को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने एक विकेट अपने नाम किया। अब पाकिस्तान का सामना भारत से एशिया कप के फाइनल में 28 सितंबर को होगा।
एशिया कप : बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 26 Sep 2025 12:07 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
- 2 Transfer छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात जगह के एसडीओपी बदले गए
- 3 यूक्रेन-रूस युद्ध? यूक्रेन को पसंद आया भारत का प्रस्ताव, अमेरिका-तुर्की से बेहतर शांति प्रस्ताव, प्रस्ताव में खास
- 4 Asam Sub Election : नगांव लोकसभा उपचुनाव आज, 19 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे 15 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu