पाकिस्तान: पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 290 बलूच कार्यकर्ताओं को रिहा किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 25 Dec 2023 02:12 PM
पाकिस्तान: पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 290 बलूच कार्यकर्ताओं को रिहा किया
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी पुलिस ने सोमवार को 290 बलूच कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया, जिन्हें पिछले हफ्ते राजधानी इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उनकी रिहाई, अधिकारियों को हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा करने की समय सीमा देने के कुछ दिनों बाद हुई।

कार्यकर्ता उग्रवाद से प्रभावित दक्षिण पश्चिम प्रांत में जबरन गायब किए जाने और न्यायेतर हत्याओं का विरोध करने के लिए बृहस्पतिवार को बलूचिस्तान प्रांत के एक शहर तुरबत से 1,600 किलोमीटर की यात्रा कर यहां पहुंचे थे।

प्रदर्शनकारियों में अधिकतर महिलाएं थीं और कुछ लोग अपने सात से 12 साल के बच्चों को भी साथ लाए थे। सुरक्षा बलों ने उन्हें तितर-बितर करने और गिरफ्तार करने के लिए उन पर लाठियां भांजीं और पानी की बौछार की।

वे 24 वर्षीय बालाच मोला बख्श के मामले पर ध्यान आर्किषत करना चाहते थे, जिनकी नवंबर में बलूचिस्तान में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। अधिकारियों ने कहा कि उग्रवादियों द्वारा उन्हें ले जा रहे पुलिस वाहन पर घात लगाकर हमला करने के बाद उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि जब बख्श को गिरफ्तार किया गया तो वह विस्फोटक ले जा रहा था। उनके परिवार का कहना है कि वह निर्दोष था और वे उसके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उसे (बख्श को) अक्टूबर से हिरासत में रखा गया था। पुलिस ने कहा कि उन्होंने उसे नवंबर में गिरफ्तार किया था।

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस के बल प्रयोग से बलूचिस्तान के निवासियों में गुस्सा है और शीर्ष मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने देश भर में इसकी ंिनदा की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav