पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ईरान के हमलों पर उसे दी ”गंभीर परिणामों” की चेतावनी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 Jan 2024 07:01 PM
पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ईरान के हमलों पर उसे दी ”गंभीर परिणामों” की चेतावनी
ऑडियो सुनें

लाहौर. पाकिस्तान ने बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर ईरान की ओर से हवाई हमले किए जाने पर ईरान को ”गंभीर परिणाम” भुगतने की चेतावनी दी है. ईरान के इन हमलों में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए.

ईरान की मीडिया ने बताया कि पाकिस्तान में बलूची आतंकवादी समूह जैश-अल-अदल के दो ठिकानों को देश के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मंगलवार को मिसाइलों से निशाना बनाया. यह कार्रवाई इराक और सीरिया में किए गए हमलों के एक दिन बाद की गई. पाकिस्तान ने ”अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन” की कड़ी निंदा करने के लिए ईरान के प्रभारी राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया.

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बयान जारी कर ईरान के इस कृत्य को उसके ”हवाई क्षेत्र का अकारण उल्लंघन” बताया है.
पश्चिम एशिया में हमास और इजराइल के युद्ध के कारण में पहले से ही स्थिति तनावपूर्ण है, ऐसे में ईरान के इन हमलों ने चिंता और बढ़ा दी है.

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने कहा, “पाकिस्तान में जैश अल-धुल्म (जैश अल-अदल) आतंकवादी समूह के दो प्रमुख ठिकानों को विशेष रूप से लक्षित किया गया और सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया.” पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, ”पाकिस्तान अपनी संप्रभुता के उल्लंघन का कड़ा विरोध करता है. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.” समाचारपत्र डान की एक रिपोर्ट के अनुसार जैश अल-अदल आतंकवादी समूह ने ईरानी सुरक्षा बलों पर हमले किए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu