आईपीएल नीलामी में रिकॉर्ड दाम पर बिके पंत और अय्यर, वेंकटेश पर लगी अप्रत्याशित बोली

जेद्दा. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मौजूदा चैम्पियन केकेआर के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर को पछाड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए जिन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने यहां रविवार को मेगा नीलामी में 27 करोड़ रूपये में खरीदा लेकिन वेंकटेश अय्यर पर अप्रत्याशित तौर काफी बड़ी बोली लगी .

कोलकाता नाइट राइडर्स को इस साल आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रूपये में पंजाब किंग्स से जुड़े . वहीं पंत के लिये सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर होड़ लगी . दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 20 करोड़ 75 लाख रूपये पर ‘राइट टू मैच’ का इस्तेमाल किया लेकिन लखनऊ ने आखिरी बोली 27 करोड़ रूपये की लगाई तो दिल्ली टीम पीछे हट गई .
केकेआर का हिस्सा रहे वेंकटेश को उसी टीम ने 23 करोड़ 75 लाख रूपये में फिर खरीदा . केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में उनके लिये होड़ लगी थी .

वहीं श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा . दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब के बीच अय्यर को लेकर काफी समय तक होड़ रही लेकिन आखिर में पंजाब ने बाजी मारी . अय्यर ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्हें पिछली नीलामी में केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा था .

स्टार्क को 11 करोड़ 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा . अय्यर और पंत दोनों ने पिछले कुछ साल में विषम परिस्थितियों का सामना किया लेकिन जबर्दस्त साहस का परिचय देते हुए वापसी की . पंत दिसंबर 2022 में भयावह कार दुर्घटना के बाद सफल वापसी करने में कामयाब रहे जबकि अय्यर ने बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर किये जाने की निराशा से उबरते हुए केकेआर को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाया . अय्यर और प.ंत 14 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 सत्र में अपनी अपनी टीमों के कप्तान हो सकते हैं .

पंजाब किंग्स के नये कोच रिकी पोंटिंग ने कहा ,” मैने अभी तक कप्तानी पर श्रेयस से बात नहीं की है . नीलामी से पहले उसे फोन किया था लेकिन उसने उठाया नहीं . वह आईपीएल में सफल कप्तान रहा है और उसके साथ फिर काम करके अच्छा लगेगा .” बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके 18 करोड़ रूपये में खरीदा . सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी बोली 18 करोड़ रूपये की लगाई थी जिसे आरटीएम के जरिये पंजाब ने मैच किया . चेन्नई सुपर किंग्स ने दो करोड़ की बेसप्राइस पर नीलामी में सबसे पहले उतरे अर्शदीप पर पहली बोली लगाई थी .

नीलामी में सबसे ज्यादा 110 . 5 करोड़ रूपये का पर्स लेकर उतरी पंजाब ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ रूपये और मार्कस स्टोइनिस को 11 करोड़ रूपये में खरीद लिया . चहल को आईपीएल मेगा नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज कर दिया था . वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लियाम लिविंगस्टोन पर आठ करोड़ 75 लाख रूपये खर्च किये . तीन साल पहले हुई मेगा नीलामी की तुलना में इस बार 30 करोड़ रूपये अधिक 120 करोड़ रूपये का पर्स था .

भारत के स्टार खिलाड़ियों में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रूपये में खरीदा . दिल्ली ने चेन्नई सुपर किंग्स से बोली के मुकाबले में बाजी मारी . वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने 12 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा . फिटनेस समस्याओं के कारण पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने दस करोड़ रूपये में खरीदा .

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ 75 लाख रूपये में और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को 15 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा . लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज डेविस मिलर को साढे सात करोड़ रूपये में खरीदा. दक्षिण अफ्रीका के ही एडेन माक्ररम को टीम ने उनकी बेसप्राइज दो करोड़ रूपये में खरीदा जबकि भारत के अब्दुल समद को 420000 रूपये में खरीदा जबकि उनका बेसप्राइज 30 लाख रूपये था . यह दूसरी बार है कि आईपीएल की नीलामी विदेश में हो रही है . पिछले साल दुबई में नीलामी हुई थी .

दूसरे सेट में भारत के अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स ने नौ करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा . डेवोन कोंवे और रचिन रविंद्र को भी चेन्नई ने क्रमश: छह करोड़ 25 लाख रूपये और चार करोड़ रूपये में खरीदा . चेन्नई ने खलील अहमद को 480000 रूपये और विजय शंकर को 120000 रूपये में खरीदा . आस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज जेक फ्रेसर मैकगुर्क को फिर दिल्ली कैपिटल्स ने आरटीएम के जरिये नौ करोड़ रूपये में खरीदा . तेज गेंदबाज टी नटराजन पर दिल्ली ने 10 करोड़ 75 लाख रूपये खर्च किये जबकि ‘अनकैप्ड’ (जिसने भारत के लिये नहीं खेला हो) आशुतोष शर्मा पर तीन करोड़ 80 लाख रूपये लगाये .

छह खिलाड़ियों को बरकरार रखने वाली राजस्थान रॉयल्स के पास 41 करोड़ रूपये बचे थे . उसने चोटों से प्रभावित रहने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 12 . 5 करोड़ रूपये में और श्रीलंका के स्पिनर महीष तीक्षणा को चार करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा . श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को रॉयल्स ने पांच करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा .

आईपीएल दिग्गज डेविड वॉर्नर , इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, भारत के देवदत्त पडिक्कल और युवा यश ढुल को कोई खरीदार नहीं मिला .
तेज गेंदबाजों में भी टीमों ने काफी दिलचस्पी दिखाई . आस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड (12. 5 करोड़ रूपये), भारत के प्रसिद्ध कृष्णा (9. 5 करोड़), आवेश खान (9.75 करोड़), ट्रेंट बोल्ट और आर्चर (12.5 करोड़) को अच्छे दाम मिले . ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ियों में से गुजरात ने महिपाल लोमरोर (एक करोड़ 70 लाख), कुमार कुशाग्र (65 लाख),अनुज रावत (30 लाख) और निशांत सिंधू (30 लाख) को खरीदा . कोलकाता नाइट राइडर्स ने जूनियर स्टार अंगकृष रघुवंशी को तीन करोड़ रूपये में खरीदा जबकि मुंबई ने स्पिनर नमन धीर पर पांच करोड़ 25 लाख रूपये खर्च किये .

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी में रविवार को बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची:-.
क्रमांक खिलाड़ी टीम रकम (रूपये)

1. ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स 27 करोड़

2. श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स 26.75 करोड़

3. अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स 18 करोड़

4. जोस बटलर गुजरात टाइटंस 15.75 करोड़

5. लोकेश राहुल दिल्ली कैपिटल्स 14 करोड़

6. मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स 11.75 करोड़

7. कैगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस 10.75 करोड़

8. मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद 10 करोड़

9. डेविड मिलर लखनऊ सुपर जायंट्स 7.50 करोड़

10. युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स 18 करोड़

11. मोहम्मद सिराज गुजरात टाइटंस 12.25 करोड़

12. एल. लिविंगस्टोन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8.75 करोड़

13. हैरी ब्रुक दिल्ली कैपिटल्स 6.25 करोड़

14. एडेन माक्ररम लखनऊ सुपर जायंट्स 2 करोड़

15. डेवोन कोन्वे चेन्नई सुपर किंग्स 6.25 करोड़

16. राहुल त्रिपाठ चेन्नई सुपर किंग्स 3.40 करोड़

17. जेक फ्रेजर मैकगुर्क दिल्ली कैपिटल्स 9 करोड़

18. हर्षल पटेल सनराइजर्स हैदराबाद 8 करोड़

19. रचिन रविंद्र चेन्नई सुपर किंग्स 4 करोड़

20. रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स 9.75 करोड़

21. वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स 23.75 करोड़

22. मार्कस स्टोइनिस पंजाब किंग्स 11 करोड़

23. मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स 3.40 करोड़

24. ग्लेन मैक्सवेल पंजाब किंग्स 4.20 करोड़

25. क्विंटन डि कॉक कोलकाता नाइट राइडर्स 3.60 करोड़

26. फिल सॉल्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11.50 करोड़

27. आर. गुरबाज कोलकाता नाइट राइडर्स 2 करोड़

28. इशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद 11.25 करोड़

29. जितेश शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 करोड़

30. जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12.50 करोड़

31. प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटंस 9.50 करोड़

32. आवेश खान लखनऊ सुपर जायंट्स 9.75 करोड़

33. एनरिच नॉर्खिया कोलकाता नाइट राइडर्स 6.50 करोड़

34. जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स 12.50 करोड़

35. खलील अहमद चेन्नई सुपर किंग्स 4.80 करोड़

36. टी नटराजन दिल्ली कैपिटल्स 10.75 करोड़

37. ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियन्स 12.50 करोड़

38. महीश तीक्षणा राजस्थान रॉयल्स 4.40 करोड़

39. राहुल चाहर सनराइजर्स हैदराबाद 3.20 करोड़

40. एडम जम्पा सनराइजर्स हैदराबाद 2.40 करोड़

41. वनिंदु हसरंगा राजस्थान रॉयल्स 5.25 करोड़

42. नूर अहमद चेन्नई सुपर किंग्स 10 करोड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button