स्कूलों में शुरू होगा ‘पालक जागरूकता’ अभियान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 14 Jul 2022 05:46 PM
स्कूलों में शुरू होगा ‘पालक जागरूकता’ अभियान

ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों और अभिभावकों को स्कूल से जोड़ने और पढ़ने-पढ़ाने का बेहतर माहौल तैयार करने के लिए सभी स्कूलों में ‘पालक जागरूकता अभियान’ शुरू करने का फैसला किया है. जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में प्राथमिक शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए राज्य के सभी स्कूलों में पालक जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है. इसका उद्देश्य अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर पठन-पाठन के स्तर को बेहतर बनाना है. उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉक्टर एस भारतीदासन ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में पालक जागरूकता अभियान का पालन सुनिश्चित करने और इस अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की नियमित रूप से निगरानी कर एक रिपोर्ट शासन को पेश करने का निर्देश दिया है.

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी स्कूलों में शाला प्रबंधन समिति और अभिभावकों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के संबंध में चर्चा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इस अभियान के तहत बच्चों की पढ़ाई में ध्यान देने के नए तरीकों को प्रयोग में लाने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि पालक जागरूकता अभियान के क्रियान्वयन के लिए ‘कोर ग्रुप’ का गठन किया जाएगा. इसके लिए प्रत्येक जिले और विकासखण्ड से पांच-पांच विभागीय अधिकारी का चयन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह कोर ग्रुप जिले के सभी स्कूलों के लिए पालक जागरूकता कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार करेगा.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu