नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा ने रविवार को उनके माता-पिता बनने की जानकारी साझा की. परिणीति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बेटे को जन्म देने की जानकारी दी. दंपति ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट कर बताया, “आखिरकार वह आ गया! हमारा बेटा. इससे पहले की जिंदगी याद नहीं.” पोस्ट के मुताबिक, “बाहों के साथ-साथ दिल भी भरा हुआ है. पहले हम एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है. आभार परिणीति और राघव.” परिणीति और राघव की सगाई 13 मई, 2023 को नयी दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी और 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर स्थित ‘द लीला पैलेस’ में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से उन्होंने विवाह किया.
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Oct 2025 09:32 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 सीजेपी प्रदर्शन: दिपके, तीन पूर्व सीएम समेत कई बड़े नेता हिरासत में
- 2 Mahadev Satta : तीन साल से फरार आरोपी नितिन मोटवानी गिरफतार, महादेव सट्टा एप से जुड़ा है नाम
- 3 दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव में दो जवान घायल; 500 प्रदर्शनकारी हिरासत में
- 4 VIDEO : गरबा परिधान पहने सिगरेट फूंकी, बंदूक लहराई, स्टंट मारे, अब रसूखदार परिवार के 9 युवा गिरफ्तार
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu