सिडनी हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में लौटा विमान, यात्री गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 14 Aug 2023 08:03 PM
सिडनी हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में लौटा विमान, यात्री गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

सिडनी. ऑस्ट्रेलिया से मलेशिया जा रहा वाणिज्यिक विमानन कंपनी का विमान एक आपात स्थिति के बाद सोमवार को वापस सिडनी लौट आया और एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया. आपात स्थिति के कारण ऑस्ट्रेलिया के सबसे व्यस्त हवाईअड्डे पर दर्जनों घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं और कुछ उड़ानें विलंबित भी हुई.

एयरलाइन ने कहा कि मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान एमएच 122 सिडनी हवाईअड्डे से 199 यात्रियों और चालक दल के 12 सदस्यों के साथ कुआलालंपुर के लिए आठ घंटे की उड़ान पर रवाना हुई और एक ”अशांत यात्री” के कारण तीन घंटे से अधिक समय बाद वापस लौट आयी.

मलेशिया के राष्ट्रीय विमान कंपनी ने एक बयान में कहा, ”सुरक्षा हित में, उड़ान के कमांडर ने सिडनी लौटने का फैसला किया.” ‘नाइन न्यूज.’ ने बताया कि एक यात्री ने पिट्ठू (पीठ पर टांगा जाने वाला बैग) लिया हुआ था और वह विमान में विस्फोट करने की धमकी दे रहा था. उसने कहा कि चालक दल ने जब उसके बैग की जांच की तो उसमें कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ. ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस ने एक बयान में उक्त स्थिति को एक ”आपात घटना” बताया.

पुलिस के एक बयान में कहा गया कि 45 वर्षीय व्यक्ति को बिना किसी घटना के गिरफ्तार कर लिया गया और बाकी यात्रियों को विमान के उतरने के लगभग तीन घंटे बाद बाहर निकाला गया. पुलिस ने कहा कि व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है, उस पर सोमवार को बाद में आरोप लगाए जाने की उम्मीद है. उन्होंने अपराध निर्दष्टि नहीं किया.

एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा. एयरलाइन ने कहा, ”मलेशिया एयरलाइंस के अधिकारियों को उनकी तत्काल कार्रवाई करने के लिए और यात्रियों को कठिन समय के दौरान शांत और सहयोगात्मक बने रहने के लिए धन्यवाद.” सिडनी हवाई अड्डे ने कहा कि कुछ उड़ानें उतरती रहीं और उड़ान भरती रहीं जबकि सुरक्षा एजेंसियां अपना काम करती रहीं, कोई भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान रद्द नहीं की गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu