प्रयागराज से दुर्ग आ रही यात्री बस पलटी, 35 लोग घायल, एक की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 20 Oct 2023 01:00 PM
प्रयागराज से दुर्ग आ रही यात्री बस पलटी, 35 लोग घायल, एक की मौत…
ऑडियो सुनें

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले के पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग में प्रयागराज से दुर्ग जा रही यात्री बस बंजारी घाट के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। जिससे बस में सवार 50 यात्रियों में 35 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। वही एक यात्री की मौत हो गई है।

पूरा मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है जहां तड़के सुबह प्रयागराज से दुर्ग की ओर जा रही बस के ड्राइवर ने केंदा घाट में बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में बस में सवार 35 यात्री घायल हुए हैं। वही एक यात्री की मौत हो गई।

बस में सवार सभी यात्री मजदूरी कर उत्तर प्रदेश से लौट रहे थे। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंची। घायलो को पेंड्रा सहित कोटा और बेलगहना क़े अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे में घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर रही है। बताया जा रहा कि घुमावदार रास्ता और सड़क की हालत खस्ता होने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav