अपने आसपास के लोगों को सशक्त बनाते हैं नेतृत्व करने वाले लोग : वायुसेना प्रमुख

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 Jan 2024 07:16 PM
अपने आसपास के लोगों को सशक्त बनाते हैं नेतृत्व करने वाले लोग : वायुसेना प्रमुख
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने सोमवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट से कहा कि सच्चे नेता अपने आसपास के लोगों को सशक्त बनाते हैं और उनका प्रभाव परेड मैदान से कहीं आगे तक फैलता है. उन्होंने कैडेट से सशस्त्र बलों में शामिल होने और ”एकता एवं अनुशासन” का जीवन जीने का आग्रह किया.

वायुसेना प्रमुख चौधरी ने यहां एनसीसी गणतंत्र दिवस- शिविर 2024 में कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस ”संघर्षों, बलिदानों और आकांक्षाओं की याद दिलाता है” जिसने एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में भारत की यात्रा को आकार दिया है.
गणतंत्र दिवस- शिविर 2024 का उद्घाटन पांच जनवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था. इसका समापन 28 जनवरी को होगा.

वायुसेना प्रमुख ने कहा, ”हमारा राष्ट्र विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं और रीति-रिवाजों का मिश्रण है, जो लोकतंत्र के संरक्षण और समावेशी प्रगति की दिशा में एक साझा प्रतिबद्धता में परिर्वितत होता है.” उन्होंने कहा, ”हमारे देश के प्रमुख युवा संगठन के रूप में, राष्ट्रीय कैडेट कोर ने अनुशासन, नेतृत्व, सौहार्द, टीम भावना, साहस और राष्ट्रीय एकता की गुणवत्ता को विकसित करके लाखों लोगों के जीवन को बदलने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.” इस अवसर पर एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह भी मौजूद थे. सिंह ने कहा कि एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2024 में कुल 2,274 कैडेट हिस्सा लेंगे, जिसमें महिला कैडेट की भागीदारी बढ़ेगी.

एयर चीफ मार्शल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन, एनसीसी के लोकाचार की आधारशिला, केवल नियमों का एक विवरण नहीं है बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है. उन्होंने कहा, ”आचार संहिता का पालन करना, सुविधा से अधिक कर्तव्य को प्राथमिकता देना और चुनौतियों के सामने भी संयम प्रर्दिशत करना एक सचेत विकल्प है. अनुशासन विकसित करके, आप न केवल अपने भाग्य को आकार दे रहे हैं, बल्कि एक अनुशासित और व्यवस्थित समाज के निर्माण में भी योगदान दे रहे हैं.” ‘एकता और अनुशासन’ एनसीसी का आदर्श वाक्य है.

वायुसेना प्रमुख ने कहा, ”नेतृत्व, आपके एनसीसी प्रशिक्षण का एक अन्य प्रमुख पहलू, रैंक या पदानुक्रम तक ही सीमित नहीं है. यह आपके कार्यों के माध्यम से दूसरों को प्रेरित करने, भावनाओं को बढ़ावा देने और आपके अधीन रखे गए लोगों की देखभाल करने के बारे में है. याद रखें, सच्चे नेता अपने आसपास के लोगों को सशक्त बनाते हैं और उनका प्रभाव परेड मैदान से कहीं आगे तक फैलता है.” उन्होंने एनसीसी की विरासत और कैडेट के बीच इसके मूल्यों की भी सराहना की.

एयर चीफ मार्शल चौधरी ने कहा, ”मुझे पता है कि आपमें से कई लोग सशस्त्र बलों में शामिल होना चाहते हैं. यह निस्संदेह रूप से आज सबसे अच्छे व्यवसायों में से एक है, जो रोमांच और एक्शन से भरपूर गुणवत्तापूर्ण जीवन प्रदान करता है. मैं आपसे सशस्त्र बलों में शामिल होने और राष्ट्रीय कैडेट कोर के आदर्श वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ से भरा जीवन जीने का आ”ान करता हूं.” भारत इस बार 26 जनवरी को अपने गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा. वायुसेना प्रमुख ने कहा कि गणतंत्र दिवस का अत्यधिक महत्व है और इस गणतंत्र दिवस शिविर का भी बहुत महत्व है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu