एलन मस्क को पक्ष बनाने की मांग वाली याचिका 25 हजार रुपये की लागत के साथ खारिज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 04 Nov 2022 06:39 PM
एलन मस्क को पक्ष बनाने की मांग वाली याचिका 25 हजार रुपये की लागत के साथ खारिज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/न्यूयॉर्क. दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उस याचिका को 25 हजार रुपये की लागत (की वसूली) के साथ खारिज कर दिया जिसमें नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर ट्विटर के एक उपयोगकर्ता के खाते के निलंबन को चुनौती देने वाली याचिका में ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क को पक्ष बनाने की मांग की गई थी. न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने याचिका को ‘‘पूरी तरह से गलत’’ करार दिया.

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘याचिका पूरी तरह गलत है. इस तरह के आवेदन को दाखिल करने की कोई आवश्यकता नहीं थी. तदनुसार, इसे 25,000 रुपये की लागत के साथ खारिज किया जाता है.’’ सुनवाई की शुरुआत में अदालत ने कहा, ‘‘क्या हमें इसे देखने की जरूरत है?’’ और याचिकाकर्ता के वकील से पूछा क्या वह मुकदमा चलाने को लेकर गंभीर हैं.

इस पर याचिकाकर्ता की तरफ से पेश अधिवक्ता राघव अवस्थी ने कहा कि उन्हें याचिका को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने कहा कि मस्क न केवल निदेशक हैं, बल्कि ट्विटर में भी उनकी अच्छी-खासी हिस्सेदारी है और वह इस मामले में एक आवश्यक पक्ष हैं. याचिका में कहा गया है कि मस्क का अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए एक बहुत अलग दृष्टिकोण है और इसलिए, उनके विचारों को सुनना महत्वपूर्ण था.

इसमें दावा किया गया, ‘‘एलन मस्क का स्वतंत्र अभिव्यक्ति पर एक बहुत अलग रुख है, जिसमें उनकी राय है कि जब तक सवालों में घिरी अभिव्यक्ति देश के कानून का उल्लंघन नहीं करती है तो उसे प्रतिवादी संख्या-2 (ट्विटर) द्वारा सीमित नहीं किया जाना चाहिए.’’ उच्च न्यायालय ंिडपल कौल की एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें दावा किया गया था कि उनके ट्विटर खाते के 2,55,000 से अधिक ‘फॉलोअर’ थे और वह इस खाते का उपयोग इतिहास, साहित्य, राजनीति, पुरातत्व, भारतीय संस्कृति, अंिहसा, महिला अधिकार की समानता आदि के संबंध में शैक्षिक सामग्री पोस्ट करने के लिए किया करती थीं.

याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया था कि ट्विटर ‘‘अपनी मर्जी से प्रोफाइल हटा रहा है और उन्हें ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है’’ और कहा कि याचिका के लंबित रहने के दौरान खाते को बहाल किया जाए. उच्च न्यायालय ने इससे पहले नियमों के कथित उल्लंघन के लिए एक उपयोगकर्ता के खाते के ‘‘अचानक’’ अवैध निलंबन को चुनौती देने वाली याचिका पर ट्विटर से जवाब मांगा था. ट्विटर के वकील ने कहा था कि निजी संस्था ट्विटर के खिलाफ रिट याचिका विचारणीय नहीं है. उन्होंने कहा था कि मौजूदा मामलों में कोई अंतरिम राहत देना अंतिम राहत देने के समान ही होगा.

एलन मस्क ट्विटर में छंटनी शुरू करेंगे : न्यूयार्क टाइम्स
अरबपति उद्यमी एलन मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी शुक्रवार से शुरू होने की आशंका है और ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों में से लगभग आधे को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने कंपनी में जारी किए गए एक ईमेल का हवाला देते हुए बताया कि सोशल मीडिया कंपनी के 44 अरब अमेरिकी डालर के अधिग्रहण को पूरा करने और सीईओ पराग अग्रवाल, कानूनी कार्यकारी अधिकारी विजया गड्डे, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल और जनरल काउंसल सीन एडगेट को हटाने के ठीक एक हफ्ते बाद मस्क ‘शुक्रवार को ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर देंगे.’’ न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘ट्विटर कर्मचारियों को ईमेल में सूचित किया गया था कि छंटनी शुरू होने वाली है और श्रमिकों को निर्देश दिया गया था कि वे घर जाएं और शुक्रवार को कार्यालय न लौटें क्योंकि छंटनी शुरू हो रही है..’

रिपोर्ट के अनुसार, ईमेल में कहा गया है, ‘‘ट्विटर में सुधार के प्रयास में, हम अपने वैश्विक कार्यबल को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे. हम मानते हैं कि यह कई व्यक्तियों को प्रभावित करेगा जिन्होंने ट्विटर में बहुमूल्य योगदान दिया है, लेकिन कंपनी की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए दुर्भाग्य से यह कार्रवाई आवश्यक है.’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्मचारियों ने संदेश का संज्ञान लिया जिसमें कहा गया है कि ‘3,738 लोगों’ को निकाला जा सकता है और सूची में अभी भी बदलाव किए जा सकते हैं.

हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि छंटनी की सही संख्या क्या होगी लेकिन यह अनुमान लगाया गया है कि ‘ट्विटर के लगभग आधे कर्मचारी अपनी नौकरी खो देंगे.’ मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यक्ति या कंपनी को प्रमाणित करने वाले उपयोगकर्ता के नाम के सामने ब्लू वेरिफिकेशन टिक के लिए प्रति माह 8 अमेरिकी डॉलर चार्ज करने सहित ट्विटर में भारी बदलाव लाने की योजना का संकेत दिया है. ट्विटर के ‘डेजÞ आॅफÞ रेस्ट’, जो मासिक दिन होते हैं जिनमें कर्मचारी आराम कर सकते हैं, उन्हें कैलेंडर से हटाया जा चुका है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu