पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, बीते 16 दिन में 10% से अधिक की बढ़ोतरी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 06 Apr 2022 06:38 PM
पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, बीते 16 दिन में 10% से अधिक की बढ़ोतरी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. बीते 16 दिन में कुल दस रुपये प्रति लीटर या 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि की जा चुकी है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत पहले के 104.61 रुपये के मुकाबले अब 105.41 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल के दाम 95.87 रुपये से बढ़कर 96.67 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देशभर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं. तब से कीमतों में 14वीं बार वृद्धि की गई है. बीते 16 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल दस रुपये प्रति लीटर या 10.5 फीसदी की बढ़ोतरी की जा चुकी है.
22 मार्च को संशोधन चक्र शुरू होने से पहले दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर थी. डीजल की दर में 11.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें, जो यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद लगभग 140 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, अब यह 107 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं, लेकिन भारत में ईंधन की कीमतों में वृद्धि जारी है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार पांचवें दिन 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पखवाड़े के भीतर दरों में 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि भी दो दशक में समान अवधि में सबसे अधिक है. देश भर के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गई हैं, जबकि महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और केरल में कई स्थानों पर डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े के पार चला गया है. देश में पेट्रोल की सर्वाधिक कीमत महाराष्ट्र के परभणी में 123.46 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.61 रुपये प्रति लीटर की दर के साथ सबसे महंगा है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  2. 2 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  3. 3 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  4. 4 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu