नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को माणिक साहा को त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि साहा राज्य की विकास यात्रा में और नए आयाम जोड़ेंगे. उल्लेखनीय है कि साहा ने रविवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल एसएन आर्य ने अगरतला स्थित राजभवन में उन्हें नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई. मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर डॉ. माणिक साहा को बधाई. उनके लाभदायक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं. मुझे भरोसा है कि वह त्रिपुरा की विकास यात्रा में नए आयाम जोड़ेंगे जिसकी शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी.’’
प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री साहा को बधाई दी
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 15 May 2022 04:00 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 रिश्वतखोरी : भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी बोले, ‘बेवजह लोगों को परेशान कर पैसों की मांग करने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाही
- 2 VIDEO सांसद जगदंबिका पाल का वीडियो वायरल, विधायक ने सांसद समर्थकों पर दलाली का आरोप लगाया तो एक-दूसरे को पीटने लगे
- 3 दक्षिण ओडिशा के लिए बनेगी दीर्घकालीन बाढ़ नियंत्रण योजना, मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के साथ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया
- 4 छत्तीसगढ़: पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर, 79 पदों पर भर्ती, 12 दिसंबर तक करें आवेदन
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news