प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के लिए हुए रवाना…

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 21 Dec 2024 11:06 AM
प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के लिए हुए रवाना…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के लिए रवाना हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा होगी.

साल 2024 की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह अंतिम विदेश यात्रा है. पीएम अपनी यात्रा में कुवैत के लीडर्स से द्विपक्षीय बातचीत के अलावा भारतीय समुदाय का भी हालचाल जानेंगे. पीएम मोदी कुवैत की इस यात्रा से अरब के सात देशों को साधने की भी कोशिश कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी अपनी कुवैत यात्रा के दौरान कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबेर अल-सबाह से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. भारत और कुवैत के बीच रिश्तों को और मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का बड़ा योगदान होगा क्योंकि कुवैत भारत के टॉप ट्रेडिग पार्टनर में से एक है. दोनों देशों के बीच साढ़े 10 बिलियन डॉलर का व्यापार होता है. कुवैत, भारत में क्रूड का छठा और एलपीजी का चौथा बड़ा सप्लायर है. भारतीय ऊर्जा की तीन फ़ीसदी की आपूर्ति कुवैत ही करता है.

कुवैत में रहने वाले प्रवासियों में सबसे बड़ी आबादी भारतीय समुदाय के लोगों की है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे और लेबर कैंप का दौरा भी करेंगे ताकि कुवैत में भारतीय वर्कर्स को महत्व दिया जा सके. पीएम के भारतीय समुदाय कार्यक्रम में 4 से 5 हजार भारतीयों के हिस्सा लेने की उम्मीद है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital