बिहार में जहरीली शराब का कारोबार जारी, मौतों के लिए ‘मौकापरस्त डबल सरकार’ जिम्मेदार : कांग्रेस

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बिहार में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और आरोप लगाया कि प्रदेश की ”मौकापरस्त डबल सरकार” सैकड़ों लोगों की जान लेने के लिए जिम्मेदार है तथा शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब का कारोबार जारी है.

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी दावा किया कि बिहार सरकार अवैध शराब के कारोबार को रोकने में विफल साबित हुई है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बिहार सरकार को ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए.
बिहार के सिवान और सारण जिलों में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से 18 और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है.

खरगे ने कहा, ”बिहार के सिवान और सारण के 16 गांवों में जहरीली शराब से अब तक 36 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जो बेहद पीड़ादायक और दुखद है. पीड़ितों के शोकाकुल परिजनों को हमारी गहरी संवेदनाएं. सरकार से अनुरोध है कि दोषियों को न्यायसंगत कड़ी से कड़ी सज.ा दिलवाई जाए.” उन्होंने कहा कि इससे पहले और भी ज.लिों में लगातार अवैध शराब से कई लोगों ने जान गंवाई है जो बताता है कि बिहार सरकार अवैध शराब के क.ारोबार को रोकने में कितनी विफ.ल है.

खरगे के अनुसार, ”अप्रैल 2023 में मोतिहारी में ज.हरीली शराब के सेवन से 26 लोगों की मृत्यु हुई थी. दिसंबर, 2022 में छपरा में 71 लोगों की जान चली गई थी और दर्जनों लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी. मार्च, 2022 में बांका में 12 लोगों की मृत्यु हुई. नवंबर, 2021 में गोपालगंज, बेतिया और मुजफ्फरपुर में ज.हरीली शराब पीने से 43 लोगों की मृत्यु हो गई थी.” उन्होंने सवाल किया, ”2017 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने कहा था कि “मेरे ज.दिंा रहते बिहार में नहीं बिकेगी शराब”, शराबबंदी तो लागू हो गई, पर अवैध शराब का ग.ैरकानूनी क.ारोबार क्यों चालू है?” कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बिहार में मौकापरस्त डबल सरकार सैकड़ों लोगों की जान लेने के लिए ज.म्मिेदार है.

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ”बिहार में ज.हरीली शराब पीने की वजह से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. सभी शोकाकुल परिजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं. जो भी इन हादसों में बीमार हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं.” उन्होंने आरोप लगाया कि शराबबंदी होने के बावजूद बिहार निरंतर ऐसी घटनाओं से ग्रस्त है क्योंकि आपराधिक तत्व निर्भीक हो कर अवैध शराब का कारोबार चला रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा, ”सरकार से अपेक्षा है कि वो ऐसी त्रासदियों और अपराधों की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाएं.” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”बिहार के सिवान और सारण जिलों में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें. शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.” उन्होंने कहा, ”बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन जहरीली शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिससे आये दिन मौतें होती हैं. सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button