PFI की रैली में भड़काऊ नारा लगाने वाले बच्चे के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 May 2022 12:43 PM
PFI की रैली में भड़काऊ नारा लगाने वाले बच्चे के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया
ऑडियो सुनें

केरल. बीते 21 मई को चरमपंथी इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की रैली में भड़काऊ नारे लगाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कोच्चि के पल्लुरथी में पुलिस ने पीएफआई की रैली में कथित रूप से भड़काऊ नारे लगाने वाले बच्चे के पिता अशकर अली को हिरासत में ले लिया है. इसके बाद अब आरोपित पिता को अलाप्पुझा पुलिस के हवाले किया जाएगा. सीएनन न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने दो दिन पूर्व ही नारा लगा रहे नाबालिग बच्चे के परिवार की पहचान कर ली थी. लेकिन वह लोग फरार चल रहे थे. वहीं नाबालिग बच्चे के पिता ने कहा है ‘वह पीएफआई का सक्रिय कार्यकर्ता नहीं है लेकिन बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेता है’.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पल्लुरथी स्थित नाबालिग लड़के के घर पुलिस पहुंची और उसके पिता को हिरासत में ले लिया. हालांकि बच्चे के माता-पिता का कहना है कि वे घूमने गए हुए थे जब उन्हें इस मामले की जानकारी हुई थी. बता दें कि मार्च में एक नाबालिग द्वारा कथित रूप से भड़काऊ नारेबाजी किए जाने के मामले में शुक्रवार को और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मार्च के आयोजकों और पीएफआई के पदाधिकारियों सहित 18 लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में कुल 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav