ध्यान भटकाने की राजनीति नहीं चलेगी, जनता बुनियादी मुद्दों पर वोट करेगी: खरगे

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महंगाई के मुद्दे पर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को भुखमरी में ‘विश्वगुरु’ बना दिया है. उन्होंने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद यह भी कहा कि चुनावों में ध्यान भटकाने की राजनीति नहीं चलेगी क्योंकि जनता बुनियादी मुद्दों पर वोट करेगी.

खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ” महंगाई का आलम ये है कि खाद्य सुरक्षा में गरीबों को राशन का प्रावधान होने के बावजूद मोदी जी ने देश की जनता को भुखमरी में ‘विश्वगुरु’ बना दिया है! वैश्विक भूख सूचकांक में भारत 105वें स्थान पर आ गया है. सितंबर महीने में रीटेल महंगाई बढ़कर 5.49 प्रतिशत पर पहुंची है, जो 9 महीने के उच्चतम स्तर पर है. अगस्त में ये 3.65 प्रतिशत पर थी.” उन्होंने कहा, ”मोदी जी ने पिछले साढ़े 10 सालों में साढ़े 10 सेकंड भी भाजपाई महंगाई की लूट में कमी नहीं की है. ध्यान भटकाने की राजनीति अब नहीं चलेगी, जनता बुनियादी मुद्दों पर वोट करेगी.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button