आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ का पोस्टर जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Jul 2023 08:53 PM
आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ का पोस्टर जारी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म “ड्रीम गर्ल 2″ के निर्माताओं ने मंगलवार को फिल्म का आधिकारिक पोस्टर जारी किया. निर्माता एकता कपूर की अगुवाई वाले बालाजी मोशन पिक्चर्स और खुराना ने पोस्टर साझा किया. इससे फिल्म में अभिनेता के ‘लुक’ की भी जानकारी मिलती है.

खुराना ने इंस्टाग्राम पर कहा, ” यह तो सिर्फ पहली झलक है. आइने में वस्तुएं जैसे दिखाई देती हैं उससे कहीं अधिक खूबसूरत होती हैं.” ‘”ड्रीम गर्ल 2″ 2019 में आई कॉमेडी फिल्म का दूसरा संस्करण है. इस फिल्म में उन्होंने ऐसे पुरुष का किरदार निभाया था जो पूजा बनकर लड़कियों की आवाज. निकालता था.

“ड्रीम गर्ल 2” का निर्देशन भी राज शांडिल्य ने किया है. इसके पहले संस्करण का भी निर्देशन उन्होंने ही किया था. फिल्म में अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी भी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu