जम्मू कश्मीर आतंकी हमले के कारण राष्ट्रपति मुर्मू ने असम दौरा स्थगित किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 23 Apr 2025 02:38 PM
जम्मू कश्मीर आतंकी हमले के कारण राष्ट्रपति मुर्मू ने असम दौरा स्थगित किया
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी: जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस सप्ताह के आखिर में प्रस्तावित असम का दो दिवसीय दौरा स्थगित कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुर्मू को बृहस्पतिवार शाम गुवाहाटी पहुंचना था, जिसके बाद अगले दिन वह दो आधिकारिक समारोह में शिरकत करने वाली थीं।

असम के राज्यपाल सचिवालय के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमें राष्ट्रपति भवन से एक पत्र मिला है जिसमें हमले के कारण यात्रा स्थगित किए जाने की सूचना दी गई है। इसे बाद में पुर्निनर्धारित किया जाएगा।’’

राज्य सरकार के एक समारोह में शुक्रवार को मुर्मू नृत्यांगना सोनल मानंिसह को श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार प्रदान करने वाली थीं। मुर्मू को शुक्रवार को होने वाले गुवाहाटी विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भी आमंत्रित किया गया था।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली है कि राष्ट्रपति ने अपना दौरा स्थगित कर दिया है। हम राष्ट्रपति के बिना ही घोषित तिथि और समय पर दीक्षांत समारोह आयोजित करेंगे।’’ दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के समीप ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए। मरने वालों में अधिकतर पर्यटक थे।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital