प्रधानमंत्री मोदी ने खरगे को जन्मदिन की बधाई दी, कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया आभार

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की. खरगे ने शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया. प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना है.” प्रधानमंत्री के इस पोस्ट पर खरगे ने लिखा, “शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद मोदी जी.”

खरगे का जन्म 1942 में आज ही के दिन हुआ था. कर्नाटक के दलित नेता खरगे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्होंने पार्टी में तथा अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले. वह दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button