प्रधानमंत्री मोदी न तो पहले ओबीसी थे और न आज हैं: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 09 Feb 2024 09:50 PM
प्रधानमंत्री मोदी न तो पहले ओबीसी थे और न आज हैं: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न तो पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंध रखते थे और न आज रखते हैं. पार्टी के राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल ने संवाददाताओं से कहा, ”एक जनवरी, 2002 को गुजरात सरकार द्वारा आरक्षण के लिए जोड़ी गई जातियों की अधिसूचना में कहीं भी प्रधानमंत्री मोदी के समाज का जिक्र नहीं है.” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी जाति के नाम पर देश को गुमराह कर रहे हैं.

गोहिल ने दावा किया, ”मोदी न पहले ओबीसी थे और ना आज हैं. मोदी जी ‘सुपर अपर कास्ट’ से हैं.” उन्होंने यह दावा भी किया, ”यह एक जनवरी, 2002 की अधिसूचना है, जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. अधिसूचना के अनुसार जो नई जातियां जोड़ी गईं, उनमें घांची मुस्लिम, तेली, मोढ. घांची, तेली साहू, तेली राठौर थीं. इस अधिसूचना में कहीं भी मोदी समाज का जिक्र नहीं है.” इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं. भाजपा ने उनके इस दावे को झूठा करार दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu