प्रधानमंत्री बताएं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने में नाकाम क्यों रहे: कांग्रेस

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 24 Feb 2025 02:44 PM
प्रधानमंत्री बताएं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने में नाकाम क्यों रहे: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे से पहले सोमवार को सवाल किया कि केंद्र में उनके नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल पूरे होने के बावजूद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को भागलपुर में सभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री आज भागलपुर, बिहार में हैं। उनके लिए चार सवाल हैं। मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर के लिए वादे के मुताबिक हवाई अड्डे कहां हैं? बिहार में इतनी परियोजनाएं अधूरी क्यों पड़ी हैं? विरासत और पर्यटन की संभावनाओं को संवारने के लिए मोदी सरकार ने क्या किया? ”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री बिहार की जनता से किया गया अपना वादा क्यों भूल गए? रमेश ने सवाल किया, “केंद्र में 11 साल और बिहार में लगभग 21 साल सत्ता में रहने के बाद भी, मोदी सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने में क्यों नाकाम रही?’’ उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने 18 अगस्त 2015 को पूर्णिया में हवाई अड्डा बनाने का वादा किया था, लेकिन उनकी सरकार इस वादे को भी पूरा नहीं कर पाई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital