पृथ्वी को तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, कोविड परीक्षण नेगेटिव

मुंबई. दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को रविवार को तेज बुखार के कारण शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनका कोविड-19 परीक्षण नेगेटिव आया है. पृथ्वी टीम के पिछले मुकाबले में भी नहीं खेले थे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘पृथ्वी अभी मुंबई के अस्पताल में उबर रहा है. तेज बुखार के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा लेकिन उसका आरटी-पीसीआर परीक्षण नेगेटिव आया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिस अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है वह कोविड मरीजों के लिए तय अस्पताल नहीं है.’’ पृथ्वी ने भी अस्पताल से इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने उबरने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘‘अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बुखार से उबर रहा हूं. शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद. जल्द ही वापसी करूंगा.’’ इससे पहले रविवार को दिल्ली के खिलाड़ियों को अलग थलग किया गया क्योंकि एक नेट गेंदबाज चेन्नई सुपरंिकग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button