टाइफाइड के उपचार के बाद पृथ्वी को अस्पताल से छुट्टी मिली

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 15 May 2022 11:16 AM
टाइफाइड के उपचार के बाद पृथ्वी को अस्पताल से छुट्टी मिली
ऑडियो सुनें

मुंबई. दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को टाइफाइड के उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यह जानकारी दी.बाइस साल के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी को इस महीने की शुरुआत में तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
दिल्ली कैपिटल्स ने बयान में कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जहां उनका टाइफाइड का उपचार किया गया.’’ फ्रेंचाइजी की चिकित्सा टीम पृथ्वी की हालत पर नजर रख रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news