प्रियंका गांधी ने पेट्रोल, डीजल की ऊंची कीमतों को लेकर सरकार की आलोचना की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 30 Dec 2023 08:20 PM
प्रियंका गांधी ने पेट्रोल, डीजल की ऊंची कीमतों को लेकर सरकार की आलोचना की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता केवल कुछ अरबपतियों की जेब भरना है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल पिछले 19 महीने में 29 प्रतिशत सस्ता हुआ है.

उन्होंने आरोप लगाया, ”तेल कंपनियों ने छह महीने में 1.32 लाख करोड़ का मुनाफा कमाया है. उनकी इस अकूत कमाई का बोझ देश की जनता पर डाला जा रहा है.” प्रियंका गांधी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों के कारण देश में महंगाई चरम पर है. उन्होंने कहा, ”गरीब और मध्यवर्गीय लोग अपना परिवार नहीं चला पा रहे हैं लेकिन जनता को कोई राहत नहीं मिली. सरकार की प्राथमिकता सिर्फ चंद अरबपतियों की जेब भरने की है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu