अधिक संतानोत्पत्ति करें अन्यथा 2029 तक ‘हिन्दू-विहीन’ देश बन जाएगा भारत : यति नरसिम्हानंद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Apr 2022 06:30 PM
अधिक संतानोत्पत्ति करें अन्यथा 2029 तक ‘हिन्दू-विहीन’ देश बन जाएगा भारत : यति नरसिम्हानंद
ऑडियो सुनें

मथुरा. उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले के डासना मंदिर के महंत यति नरसिम्हानंद ने हिन्दुओं से अधिक संतानोत्पत्ति की अपील की ताकि भारत को आने वाले दशकों में ‘हिन्दू विहीन’ राष्ट्र बनने से रोका जा सके. हरिद्वार घृणा भाषण मामले में जमानत पर रिहा हुए विवादित महंत ने बृहस्पतिवार को गोवर्धन में कहा, ‘‘गणितीय गणना कहती है कि 2029 तक एक गैर-हिन्दू प्रधानमंत्री बन जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर एक बार कोई गैर-हिन्दू प्रधानमंत्री बन गया तो 20 साल में यह देश ‘हिन्दू विहीन’ बन जाएगा.’’ उन्होंने कहा कि हिंदुत्व को जगाने के लिए श्रीकृष्ण की भूमि पर 12 से 14 अगस्त तक ‘धर्म संसद’ का आयोजन किया जाएगा.

गौरतलब है कि इससे पहले महंत के खिलाफ हरिद्वार में अल्संख्यकों के विरुद्ध कथित रूप से विवादित बयान के चलते जेल जाना पड़ा था तथा वे गत माह ही जेल से रिहा हुए थे. रिहा होने के बाद वे दिल्ली के बुराड़ी में भी कुछ इसी प्रकार का बयान दे चुके हैं. डासना मंदिर के महंत यति नरसिम्हानंद बृहस्पतिवार को गोवर्धन पहुंचे और गिरिराज तलहटी में गिरिराज जी की पूजा-अर्चना की. इसके बाद रमणरेती आश्रम में संतों के साथ अगस्त में होने वाली धर्म संसद को लेकर चर्चा की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu