पुलित्जर पुरस्कार: न्यूयॉर्क टाइम्स ने चार, न्यू यॉर्कर ने तीन खिताब जीते

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 06 May 2025 02:00 PM
पुलित्जर पुरस्कार: न्यूयॉर्क टाइम्स ने चार, न्यू यॉर्कर ने तीन खिताब जीते
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क: वर्ष 2024 में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ अखबार ने चार और ‘न्यू यॉर्कर’ पत्रिका ने तीन पुलित्जर पुरस्कार जीते। फेंटेनाइल संकट, अमेरिकी सेना और पिछले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास जैसे मामलों की कवरेज के लिए इन्हें सराहा गया।

जन सेवा श्रेणी में पुलित्जर का प्रतिष्ठित पदक लगातार दूसरे वर्ष ‘प्रोपब्लिका’ को मिला। कविता सुराना, लिजी प्रेसर, कैसंड्रा जारामिलो और स्टेसी क्रैनिट्ज को उन गर्भवती महिलाओं पर रिपोर्टिंग के लिए सम्मानित किया गया, जिनकी मौत सख्त गर्भपात कानूनों वाले प्रांतों में उपचार मिलने में देरी के कारण हुई थी।

‘वांिशगटन पोस्ट’ ने ट्रंप की हत्या के प्रयास के मामले की ‘‘सबसे तेज और तथ्यपरक’’ कवरेज के लिए पुरस्कार जीता। जनवरी में ‘वांिशगटन पोस्ट’ को छोड़ देने वाली एन टेलनेस को भी सम्मानित किया गया। अखबार ने ट्रंप के साथ घनिष्ठता रखने वाले कुछ उद्योगपतियों के मजाकिया संपादकीय कार्टून को प्रकाशित करने से इनकार कर दिया था। टेलनेस ने अपने बनाए कार्टून नहीं छापने पर संस्थान को छोड़ दिया था। पुलित्जर्स ने उनकी ‘‘निडरता’’ की प्रशंसा की।

‘पुलित्जर’ ने 2024 में पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया। साथ ही पुस्तकों, संगीत और रंगमंच सहित आठ कला श्रेणियों में भी पुरस्कार दिए। जन सेवा श्रेणी में विजेता को स्वर्ण पदक मिला जबकि अन्य सभी विजेताओं को 15,000 अमेरिकी डॉलर दिए गए।

अफगानिस्तान, सूडान, बाल्टीमोर और बटलर, पेंसिल्वेनिया से रिपोर्टिंग के लिए पुरस्कार जीतकर ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने देश के बाहर अपनी मजबूत कवरेज को प्रर्दिशत किया। फोटो पत्रकार डग मिल्स ने ट्रंप की हत्या के प्रयास की घटना की तस्वीरों के लिए ‘ब्रेंिकग न्यूज फोटोग्राफी’ श्रेणी में पुरस्कार जीता।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के आजम अहमद और क्रिस्टीना गोल्डबाम तथा उसके लिए लेख लिखने वाले मैथ्यू ऐंिकस ने अफगानिस्तान में अमेरिकी नीति की विफलताओं को लेकर एक व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए पुरस्कार जीता। पत्रकार डेक्कन वॉल्श और ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के कुछ र्किमयों ने सूडान संघर्ष के संबंध में खोजी पत्रकारिता के लिए पुरस्कार जीता।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital