पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्टर्स के लिए राहत की घोषणा की

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 23 Apr 2022 05:47 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्टर्स के लिए राहत की घोषणा की
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्रांसपोर्टर्स को अगले तीन महीनों में बिना किसी जुर्माने के मोटर वाहन कर का भुगतान करने की शनिवार को अनुमति दी.राज्य में कोविड-19 महामारी के कारण ट्रांसपोर्टर्स का कारोबार प्रभावित हुआ है और इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने यह फैसला किया. मान ने ट्वीट किया, ‘‘आज हम अपने ट्रांसपोर्टर साथियों से किया वादा पूरा कर रहे हैं. कोरोना महामारी के कारण जो भी ट्रांसपोर्टर मोटर टैक्स नहीं भर पाए, अब वे अगले तीन महीने तक बिना जुर्माना (पेनल्टी) या एरियर बकाया टैक्स भर सकेंगे. ट्रांसपोर्टर्स हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं, हम हर जरूरत के वक्त उनके साथ खड़े हैं.’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news