पुतिन ने यूक्रेन में रूसी सैनिकों से मुलाकात की, जेलेंस्की भी अग्रिम मोर्चे पर पहुंचे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 18 Apr 2023 09:28 PM
पुतिन ने यूक्रेन में रूसी सैनिकों से मुलाकात की, जेलेंस्की भी अग्रिम मोर्चे पर पहुंचे
ऑडियो सुनें

कीव. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के कमान केंद्र का मंगलवार तड़के दौरा किया. यह पिछले दो महीने में उनका दूसरा ऐसा दौरा है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी मंगलवार को दोनेत्स्क प्रांत के दौरे पर पहुंचे जहां पर रूसी सैनिकों के साथ भीषण लड़ाई जारी है.

पुतिन ने यह दौरा ऐसे समय किया है जब युद्ध के 14वें महीने होने वाले हैं और माना जा रहा है कि यूक्रेन पश्चिमी देशों से मिली मदद के सहारे रूस पर जवाबी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है. क्रेमलिन की ओर से जारी और रूस के सरकारी टेलीविजÞन पर प्रसारित एक वीडियो में पुतिन दक्षिण खेरसॉन क्षेत्र में रूसी बलों के कमान केंद्र का दौरा करते दिखे. इसमें पुतिन जंग के हालात के बारे में शीर्ष सैन्य अधिकारियों से जानकारी लेने के लिए हेलीकॉप्टर से वहां पहुंचते दिखते हैं.

इसके बाद वह पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र में स्थिति की कमांडर से जानकारी लेने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि पुतिन ने यह दौरा गत सोमवार को किया और गत दो महीने में पुतिन द्वारा किया गया दूसरा दौरा है. सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो फुटेज में पुतिन गहरे रंग के सूट पहने नजर आ रहे हैं और उन्हें दोनों स्थानों पर अपनी सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करते देखा जा सकता है. हालांकि, यह नहीं बताया गया कि सैन्य केंद्र कहां है जिससे युद्ध मोर्चे से उनकी दूरी का आकलन करना असंभव है.

क्रेमलिन की ओर से इन क्षेत्रों की यात्रा से संबंधित जारी वीडियो को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करना भी लगभग नामुमकिन है. जेलेंस्की भी मंगलवार अग्रिम मोर्चे पर सैनिकों का हौसला अफजाई करने के लिए गए जहां वे रूसी सैनिकों के साथ लोहा ले रहे हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक राष्ट्रपति दोनेत्स्क प्रांत के अवदिवका गए और वहां पर सैनिकों से युद्ध की जानकारी प्राप्त की और उन्हें सम्मानित किया.

गौरतलब है कि यूक्रेन के खेरसॉन और लुहांस्क के साथ-साथ दोनेत्स्क व जैपसोरिजÞयिा प्रांत को स्थानीय स्तर पर जनमंत संग्रह कराने के बाद रूस ने पिछले सितंबर में अपने साथ मिला लिया था. हालांकि, पश्चिमी देशों ने इस कदम को खारिज करते हुए शर्मनाक करार दिया था. जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलिक ने पुतिन के दौरे की ंिनदा करते हुए आरोप लगाया कि रूसी नेता ‘पतन’ के नेता हैं और युद्ध में ‘सामूहिक हत्याओं’ के सूत्रधार हैं.

इस बीच, समानांतर घटनाक्रम में मॉस्को द्वारा दोनेत्स्क प्रांत के लिए नियुक्त गवर्नर डेनिस पुशिलिन बेलारूस की राजधानी ंिमस्क के दौरे पर गए हैं और बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको से समर्थन का वादा प्राप्त करने में सफल हुए हैं. विश्लेषकों के मुताबिक पुशिलिन ने क्रेमलिन की सहमति से यह यात्रा की है और कीव को संदेश देना चाहते हैं कि रूस -यूक्रेन युद्ध में बेलारूस भी शामिल हो सकता है.

वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा व रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी दानिलोव ने एसोसिएटेड प्रेस को कीव में दिए साक्षात्कार में कहा कि यूक्रेन के साझेदार भारी बख्तरबंद वाहनों और गोलाबारूद सहित अन्य सामग्री को एकत्रित करने में मदद कर रहे हैं ताकि रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जा सके.

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को रूसी हमले में तीन नागरिकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए हैं. कार्यालय ने बताया कि अधिकतर हताहत डोनबास के हैं जिसके अंतर्गत लुहांस्क और डोनेत्स्क प्रांत आते हैं. वहीं, खेरसॉन शहर में तोप के गोलों से छह लोग घायल हुए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu