क्विंटा ब्रूनसन ने सर्वश्रष्ठ हास्य अभिनेत्री का एमी पुरस्कार जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 Jan 2024 08:48 PM
क्विंटा ब्रूनसन ने सर्वश्रष्ठ हास्य अभिनेत्री का एमी पुरस्कार जीता
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. क्विंटा ब्रूनसन को उनके शो ‘एबॉट एलीमेंट्री’ के लिए एमी पुरस्कारों की हास्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. ब्रूनसन 40 से अधिक वर्षों में यह पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला हैं. एमी पुरस्कार के 75वें संस्करण में पुरस्कार जीतने के बाद ब्रूनसन ने कहा, “मुझे ‘एबॉट एलीमेंट्री’ की निर्माण प्रक्रिया बहुत पसंद है. मैं खुश हूं कि मुझे अपने सपने को पूरा करने और हास्य अभिनय करने का मौका मिला.”

इसके अलावा ‘सक्शेसन’ के लिए मैथ्यू मैकफैडेन, ‘द व्हाइट लोटस’ के लिए जेनिफर कूलिज और ‘द बियर’ के लिए आयो एडेबिरी एवं एबन मॉस-बैचराच को विजेता चुना गया. एमी पुरस्कार के लिए नामित कलाकारों को हॉलीवुड में लेखकों और अभिनेताओं की हड़ताल के कारण इस समारोह के लिए करीब चार महीने इंतजार करना पड़ा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu