प्रधानमंत्री मोदी से अपनी नफरत में देश को नुकसान पहुंचा रहे राहुल गांधी: भाजपा

नयी दिल्ली. भाजपा ने शनिवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नफरत में भारत को नुकसान पहुंचा रहे हैं तथा विदेशी धरती से उनके द्वारा देश के बारे में बार-बार की जा रहीं आलोचनात्मक टिप्पणियां राष्ट्र को ‘‘धोखा देने’’ के समान हैं. पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने लंदन में एक सम्मेलन में की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पर तीखा हमला किया.

इस सम्मेलन में गांधी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने “पूरे देश में मिट्टी का तेल छिड़क दिया है और आपको एक ंिचगारी की जरूरत है तथा हम बड़ी परेशानी में होंगे.”भाटिया ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘राहुल गांधी जी लंदन की कैंब्रिज यूनिर्विसटी की सेमिनार में जाते हैं. वहां जाकर देश की छवि धूमिल करते हैं. ये आदत हो गई है राहुल गांधी और गांधी परिवार की. मोदी जी से नफरत करते-करते वो भारत माता के खिलाफ ही वक्तव्य देने लगे हैं.’’ उन्होंने कांग्रेस नेता को आगाह किया कि उन्हें विदेशी धरती पर भारत के बारे में कुछ भी गलत बोलने से बचना चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button