कैलिफोर्निया में तूफान के साथ बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 08 Jan 2023 12:12 PM
ऑडियो सुनें

सैन फ्रांसिस्को. अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार को बारिश के साथ ही तूफानी मौसम से सड़कों पर बाढ़ आने, नदियों के उफान पर होने और मिट्टी धंसने का खतरा बढ़ गया है. शनिवार को ‘बे एरिया’ में बारिश हुई. सोमवार को भी तूफान आने की आशंका है. राष्ट्रीय मौसम सेवा ने उत्तरी और मध्य कैलिफोर्निया में 15 से 30 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई है.

लॉस एंजिलिस में सप्ताहांत में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है और सोमवार को तूफानी मौसम के साथ पर्वतीय क्षेत्र में 20 सेंटीमीटर तक बारिश की संभावना है. कैलिफोर्निया में हाल ही में बारिश और तूफान के कारण हजारों घरों की बत्ती गुल हो गई थी, सड़कों पर बाढ़ आ गई थी और कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी. सैन फ्रांसिस्को में 26 दिसंबर के बाद से 25 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई है, जबकि पूर्वी सिएरा में मशहूर स्की स्थल मैमथ माउनटेन पर करीब 10 फीट तक हिमपात दर्ज किया गया है.
एपी गोला पारुल

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu