छत्तीसगढ़ बारिश शुरू, मौसम का मिजाज बदलने से उमस भरी गर्मी से मिली राहत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 15 Jul 2023 03:53 PM
छत्तीसगढ़ बारिश शुरू, मौसम का मिजाज बदलने से उमस भरी गर्मी से मिली राहत…
ऑडियो सुनें

रायपुर: राजधानी रायपुर में अचानक जोरदार बारिश शुरू हो गई है। अचानक शुरू हुई बारिश के चलते मौसम खुशनुमा बन गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार स्थानीय प्रभाव के कारण बारिश हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने सुबह ही बारिश होने की संभावना जताई थी और अब राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन में बारिश को लेकर सिस्टम बनेगा और जमकर बारिश भी होगी। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav