रायपुर में झमाझम बारिश शुरू, इन जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 07 Jul 2022 03:45 PM
रायपुर में झमाझम बारिश शुरू, इन जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश शुरू। मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के लिए यलो अलर्ट किया गया है। इस दौरान में एक-दो स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में सरगुजा, जशपुर, महासमुंद, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

ओरेंज अलर्ट का अर्थ होता है कि प्रशासन हालात से निपटने के लिए तैयार रहे और सतर्कता बरती जाए। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में भी आकाशीय बिजली गिरने की संभवना है। इस चेतावनी के जरिए सावधान और अपडेट रहने को कहा गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav