भारत-पाक टी20 विश्व कप मैच पर बारिश का खतरा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 21 Oct 2022 09:04 PM
भारत-पाक टी20 विश्व कप मैच पर बारिश का खतरा
ऑडियो सुनें

मेलबर्न. भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को यहां खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के बहुप्रतीक्षित मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे सुपर 12 चरण के इस मुकाबले की ओवरों मे कटौती संभव है. स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 80 से 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है. इस दौरान एक से पांच मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है. शुक्रवार की शाम को भी मेलबर्न में तेज बारिश हुई और अगर रविवार को ऐसा हुआ तो क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए यह निराशाजनक होगा. स्थानीय लोगों का हालांकि मानना है कि अगर बारिश हुई भी तो इस मैदान में उससे निपटने के लिए सुविधाएं मौजूद है.

इस मैच की सभी टिकट चंद मिनटों में बिक गये थे और मैदान में लगभग 80 से 90 प्रतिशत भारतीय टीम के प्रशंसक मौजूद रहेंगे.
भारत और पाकिस्तान के बीच 2016 टी20 विश्व कप मैच से पहले भी काफी बारिश हुई थी लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान की शानदार ड्रेनेज सिस्टम (जल निकासी प्रणाली) के कारण मैच पूरे ओवरों का हुआ था. मेलबर्न में भी इस तरह की सुविधाएं मौजूद है लेकिन अगर बारिश के कारण मैच नहीं हुआ तो विक्टोरिया राज्य क्रिकेट संघ को प्रशंसकों को टिकट के पैसे वापस करने होंगे. ऐसे स्थिति में प्रसारकों को भी भारी नुकसान होगा.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu