‘भारतीय सिनेमा के जनक’ दादासाहेब फाल्के पर फिल्म बनाएंगे राजामौली, नाम होगा “मेड इन इंडिया”

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Sep 2023 08:31 PM
‘भारतीय सिनेमा के जनक’ दादासाहेब फाल्के पर फिल्म बनाएंगे राजामौली, नाम होगा “मेड इन इंडिया”
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. एस.एस. राजमौली ने मंगलवार को घोषणा की कि वह ‘भारतीय सिनेमा के जनक’ दादासाहेब फाल्के पर फिल्म बनाएंगे, जिसका नाम “मेड इन इंडिया” होगा. ‘आरआरआर’ के निर्देशक ने कहा कि जब उन्होंने कहानी सुनी तो वह भावुक हो गए. राजामौली ने ‘एक्स’ पर लिखा, “जब मैंने पहली बार कहानी सुनी, तो मैं भावुक हो गया. किसी के जीवन पर फिल्म बनाना अपने आप में काफी कठिन काम है, लेकिन भारतीय सिनेमा के जनक पर फिल्म बनाना तो और भी मुश्किल है. हमारे साथी इसके लिए तैयार हैं. बेहद गर्व के साथ, प्रस्तुत है ‘मेड इन इंडिया’.”

फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ करेंगे. यह निर्माता के तौर पर राजामौली के बेटे कार्तिकेय की पहली फिल्म होगी. उन्होंने ‘आरआरआर’ में लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया था. ‘भारतीय सिनेमा के जनक’ कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के ने साल 1913 में राजा हरिशचंद्र के नाम से भारत की पहली फीचर फिल्म बनाई थी. मौजूदा महाराष्ट्र के ट्रिंबक में जन्मे दादासाहेब फाल्के का वास्तविक नाम धुंडिराज गोविंद फाल्के था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu