सबसे पहले राजीव जी ने आरंभ की थी आवास योजना- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 25 Sep 2023 08:00 PM
सबसे पहले राजीव जी ने आरंभ की थी आवास योजना- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा आवास न्याय योजना सम्मेलन में आए हितग्राही साथियों को बहुत-बहुत बधाई. आवास योजना किस सरकार ने कब शुरू की, 1985 में जब राजीव जी प्रधानमंत्री थे तब शुरू हुई, इस योजना का नाम उस समय इंदिरा आवास योजना था. आज यह प्रधानमंत्री आवास योजना है.

जनगणना नहीं हुई है, आर्थिक सर्वेक्षण नहीं हुआ. आज जिन्हें योजना का लाभ मिल रहा है वह 2011 के जनगणना के आधार पर मिल रहा है. आज राहुल जी ने एक बटन दबाया और 7 लाख लोगों के खाते में पैसे पहुंच गए हैं. राहुल जी, सदैव से किसान, मजदूर, युवा, महिला, आदिवासी भाई-बहनों और मजदूरों की बात करते हैं. उनके हित की सोचते हैं. पिछले बार जब राहुल गांधी जी आए थे, राजीव युवा सम्मेलन में आए थे, वहां लाखो युवा आए थे. पहली किश्त आज राहुल गांधी जी ने जारी किया है, दूसरी किश्त भी हम देंगे. आज हमने पहली किश्त जारी की है शेष किश्त भी समय समय पर जारी करते रहेंगे.

राहुल जी जहां भी अन्याय होता है वहां खड़े होते हैं. कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक उन्होंने पदयात्रा की. उन्होंने नारा दिया कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है. आज राहुल जी ने गरीब लोगों के खाते में पैसा डाल है. इसके बाद खड़गे जी 28 तारीख को आयेंगे और किसानों के खाते में तीसरा किश्त आय़ेगा. बेरोजगारी भत्ता भी 28 तारीख को हम देंगे. भूमिहीन न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों की किश्त हम 28 तारीख को देंगे. हम हर महीने बटन दबा रहे हैं और किसानों के खाते में पैसे डाल रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu