नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी राजकुमार राव की ‘हिट- द फर्स्ट केस’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 Aug 2022 06:30 PM
नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी राजकुमार राव की ‘हिट- द फर्स्ट केस’

ऑडियो सुनें

मुंबई. राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘हिट-द फर्स्ट केस’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की जाएगी. रहस्य रोमांच से भरपूर थ्रिलर फिल्म 2020 में इसी नाम से आई तेलुगु फिल्म की ंिहदी रीमेक है जो 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘हिट’ एक पुलिस अधिकारी (राव) की कहानी है जो एक लापता महिला की तलाश में है.

आॅनलाइन स्ट्रींिमग सेवा ‘नेटफ्लिक्स’ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘हिट’ के प्रीमियर के बारे में खबर साझा करते हुए लिखा, ‘‘राजकमार राव, सान्य मल्होत्रा, शैलेश कोलानु की ‘हिट’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है.’’ ‘हिट – द फर्स्ट केस’ का निर्देशन डॉ शैलेश कोलानु ने किया है, जिन्होंने मूल फिल्म का भी निर्देशन किया था. फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी हैं और इसका निर्माण भूषण कुमार, दिल राजू, कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौर ने किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu