हेल्थ अपडेट: राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, AIIMS के डायरेक्टर ने दी जानकारी…

लखनऊ: लोगों को अपने जोक्स और मजाकिया अंदाज से हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. कई दिनों से राजू श्रीवास्तव AIIMS में भर्ती हैं. डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में राजू श्रीवास्तव का इलाज चल रहा है. राजू की सेहत को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है. AIIMS के डायरेक्टर ने दी राजू की हेल्थ अपडेट AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने राजू श्रीवास्तव की कंडीशन के बारे में ताजा जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि राजू की हालत क्रिटिकल है और वो आईसीयू में हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि यह एक पेशेंट और उसकी फैमिली का निजी मामला है, इसलिए वो इस मामले में कुछ भी कमेंट नहीं करना चाहते हैं. राजू श्रीवास्तव की गंभीर हालत की खबर जानकर कॉमेडियन के तमाम फैंस मायूस हो गए हैं. दरअसल, बीते दिन राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने कॉमेडियन की हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि राजू की सेहत में सुधार हो रहा है. उन्होंने कहा था- एक सीनियर लेडी डॉक्टर ने राजू की कंडीशन देखी है.

उन्होंने कहा कि जो इंफेक्शन डेवलप हुए थे, वो अब कम हो रहे हैं. राजू की सेहत में सुधार की खबर सामने आने के बाद कॉमेडियन की फैंस ने राहत की सांस ली थी. लेकिन अब फिर से राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बताई जा रही है. इस खबर ने फैंस की टेंशन को फिर से बढ़ा दिया है. देशभर के लोग राजू के जल्द से जल्द सेहतमंद होने की दुआएं कर रहे हैं. राजू की फैमिली ने भी बीते दिन उनकी अच्छी सेहत के लिए पूजा रखी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button