राज्यसभा चुनाव: पिता लालू प्रसाद के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंची मीसा

पटना. राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद राजद उम्मीदवारों -बेटी मीसा और पूर्व विधायक फैयाज अहमद- का पर्चा दाखिल कराने शुक्रवार को बिहार विधानसभा पहुंचे . बिहार विधानसभा परिसर के अंदर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी, जहां हजारों राजद समर्थक अपने करिश्माई नेता लालू की एक झलक पाने के लिए पहुंचे थे. वर्षों से कानूनी लडाई लड़ रहे अस्वस्थ लालू ने इस अवसर पर न तो भीड़ की ओर मुखातिब हुए और न ही पत्रकारों के साथ कोई बात की. मास्क पहने पूर्व मुख्यमंत्री लालू लड़खड़ाते हुए कदमों से चल रहे थे और उनके दोनों पुत्र तेजप्रताप और तेजस्वी उनकी बांह पकड़े हुए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button