सोशल मीडिया से 1 करोड़ लोगों तक पहुंचा रामायण महोत्सव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Jun 2023 07:24 PM
सोशल मीडिया से 1 करोड़ लोगों तक पहुंचा रामायण महोत्सव
ऑडियो सुनें

रायपुर. रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की सोशल मीडिया में भी खासी धूम रही. विभिन्न सोशल मीडिया चौनलों में महोत्सव के 3 दिनों के कार्यक्रमों ने 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज जनरेट किए हैं. जिसका मतलब है राष्ट्रीय रामायण महोत्सव लगभग 1 करोड़ लोगों तक फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर के जरिए पहुंचा.

रामायण महोत्सव के कार्यक्रमों का लगातार सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पेजेस पर किया जा रहा था. फेसबुक और इंस्टाग्राम पर राज्य और जिलों के प्रोफाइल्स से कार्यक्रमों से जुड़े अपडेट प्रसारित हो रहे थे. यूट्यूब चैनल्सऔर ट्वीट के माध्यम से भी लोग रामायण महोत्सव से जुड़े.

गौरतलब है इस ऐतिहासिक आयोजन में दो रिकॉर्ड्स भी इस दौरान बने. पहला 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व दूसरा कंबोडिया व इंडोनेशिया सहित भारत के विभिन्न राज्यों के 17 दलों के 375 कलाकारों द्वारा अरण्यकाण्ड पर 765 मिनट की प्रस्तुति दी है. कुमार विश्वास, लखबीर सिंह लक्खा, बाबा हंसराज रघुवंशी, मैथिली ठाकुर, शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा जिसे देश के नामचीन कलाकारों ने तीन दिनों तक अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा.

ट्विटर पर पूरे देश में ट्रेंड करता रहा रामायण महोत्सव

रामायण महोत्सव के आयोजन का सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर भी काफी चर्चा में रहा. आयोजन के दौरान रामायण महोत्सव का हैशटैग पूरे देश में टॉप ट्रेडिंग में रहा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu